अब देश पूरी तरह डिजिटल भारत की ओर बढ़ चुका है। क्योंकि देश 90 फीसदी मोबाइल यूजर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का यूज करते हैं। यानि किसी को भी पॅाकेट में पैसे रखने की जरूरत नहीं होती। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NPCI ने UPI का नया प्रोडेक्ट लॅान्च किया है। जिसके बाद आपको लेन-देन के लिए लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ बोलने से ही आप लेन देन कर सकेंगे। यही नहीं बहुत जल्द UPI की सुविधा देश की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आमजन को मिलनी शुरू हो जाएगी। NPCI ने कल न्यू प्रोडेक्ट की सफलता पूर्वक लॅान्चिंग कर दी है।
मीडिया की माने तो, NPCI ने बुधवार की शाम को नए पेमेंट विकल्पों पेश किये हैं। जिसके बाद डिजिटली पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। नए विकल्प आपको बोलकर लेनदेन करने की आजादी देंगे। यानी वॉइस मोड से आप पेमेंट कर सकेंगे। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के नए प्रोडक्ट्स पेश किए। जैसे व्हाट्सप पर बोलकर मैसेज टाइप होता है। वैसे ही आप UPI से बोलकर पेमेंट कर सकेंगे। इसका नाम ‘हेलो यूपीआई’ रखा गया है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में से एक प्रोडक्ट ‘हेलो यूपीआई’ पेश किया गया, जिसमें ऐप, फोन कॉल और आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरणों के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में आवाज से UPI पेमेंट किया जा सकता है। माना जा रहा है कि UPI को और अधिक पॉपुलर बनाने के साथ ये फीचर एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। हैलो यूपीआई जल्द ही देश की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध हो जाएगा। ये सेगमेंट्स में विभाजित है जिसके तहत यूपीआई पर Conversational Payments के साथ-साथ BillPay Connect की सुविधा ली जा सकेगी। NPCI ने कहा कि इन Conversational Payments के लिए आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) इनेबल्ड ट्रांजेक्शन संपन्न किए जा सकेंगे जो देश में डिजिटल पेमेंट्स का विस्तार और अधिक तेजी से और ज्यादा स्थानों पर पहुंचा सकेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



