UPI ने क्रॉस किया 10 बिलियन का आंकड़ा, अगस्त में बना सबसे ज्‍यादा ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड

0
225

भारत में अब लोग नकदी की बजाय एकीकृत भुगतान व्यवस्था (UPI) के जरिए लेनदेन को प्राथ‍मिकता दे रहे हैं। यही कारण है कि UPI ट्रांजैक्‍शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऑनलाइन पेमेंट मोड में लगातार तेजी आ रही है। आप UPI ट्रांजेक्शन के क्रेज को ऐसे भी समझ सकते हैं कि एक महीने में इसने नया रिकॉर्ड बना लिया है। UPI के जरिये अगस्त में रिकॉर्डतोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। मीडिया की माने तो, सिर्फ एक महीने में ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये UPI ने 10 अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से ट्रांजेक्शन के मामले में अगस्त में जबरदस्त रिकॉर्ड बना है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा कि UPI के जरिए पहली बार अगस्त में लेनदेन का आंकड़ा 10 अरब के पार पहुंच गया। NPCI की जानकारी के मुताबिक, UPI के जरिए अगस्त में करीब 10.24 अरब लेन-देन हुए हैं। इस दौरान करीब 15,18,456.4 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। वहीं, जुलाई में UPI से 9.96 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे। कोरोना के बाद से UPI ट्रांजेक्शन में लगातार तेजी आ रही है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, UPI ट्रांजेक्शन के तेजी से बढ़ने के पीछे QR कोड का बहुत महत्वपूर्ण रोल है। QR कोड के जरिये लोग आसानी से चुटकियों में पेमेंट कर लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में UPI के 330 लाख से भी ज्यादा यूनीक यूजर्स हैं।  PhonePe, Google Pay, Paytm, Cred और Amazon Pay जैसे UPI ऐप्स की वजह से UPI ट्रांजेक्शन में तेजी आई है। IMF ने भी भारत के डिजिटल पेमेंट मोड UPI की तारीफ की थी। लोगों को आज के जमाने में पेमेंट करने के लिए UPI सबसे आसान तरीका लगता है। पान की दुकान से लेकर ओला-ऊबर की राइड के लिए UPI को अपना पेमेंट मेथड बना लेते हैं। वहीं, अब अक्टूबर और नवंबर के त्योहारी सीजन में इसके और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इन दोनों ही महीनों में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। कैश के मुकाबले लोग ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन करते हैं। पिछले दो सालों में UPI का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। अगस्त 2021 में UPI के जरिए लेनदेन का आंकड़ा केवल साढ़े तीन अरब था जो दो वर्षों में लगभग तीन गुना बढ़ चुका है। कोरोना के बाद से UPI ट्रांजेक्शन में लगातार तेजी आ रही है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here