सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच US ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पुरूष वर्ग में 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने नौवीं रैंकिंग वाले अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को यूएस ओपन 2023 में बहुत ज्यादा गर्मी होने के बावजूद टेलर फ्रिट्ज़ को हराया, जिससे अमेरिकी खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी जीत का सिलसिला प्रभावशाली 30 तक बढ़ गया। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोकोविच ने न्यूयॉर्क में क्वार्टर फाइनल में 13-0 का रिकॉर्ड बरकरार रखा।
मीडिया की माने तो, जोकोविच 47वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं US ओपन में वे 13वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच 17वीं बार US ओपन में खेल रहे हैं। तीन बार के US ओपन विजेता जोकोविच का सेमीफाइनल में मुकाबला अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन से होगा। शेल्टन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में हवतन फ्रांसिस टियाफो को हराया।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



