US Open 2023: रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में मारी एंट्री

0
146

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहम बोपन्ना ने एक बार फिर से कमाल किया है। उन्होंने यूएस ओपन में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन के साथ मेंस डबल्स से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन ने शुरुआती सेट में सात सेट प्वाइंट बचाए और फिर नाथनियल लैमन्स और जैक्सन विथ्रो की जोड़ी को हराकर अपनी जगह बनाई है। ग्रैंड स्लैम में इस साल उन्होंने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

मीडिया की माने तो, रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने अमेरिकी कॉम्बो को हार्ड कोर्ट मेजर के क्वार्टर फाइनल में 7-6 (10) 6-1 के सेट में हराया। इससे पहले बोपन्ना और एबडेन विंबलडन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। जहां उन्हें वेस्ले कूलहोफ और नील स्कूपस्की के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #USOpen #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here