USA: हारलेम के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, खुद को बचाने को खिड़की से कूदे लोग; 27 साल के भारतीय की भी मौत

0
124
USA: हारलेम के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, खुद को बचाने को खिड़की से कूदे लोग; 27 साल के भारतीय की भी मौत
Image Source: Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क से एक बड़ी दुखद जानकारी सामने आई है। हारलेम में स्थित एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से 27 साल के एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। बता दें, मृतक की पहचान फाजिल खान के रूप में हुई है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास लगातार खान के दोस्तों और परिवार के संपर्क में है।

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘न्यूयॉर्क के हारलेम में आग लगने की घटना में 27 वर्षीय फाजिल खान की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। हम लगातार खान के परिवार और दोस्तों के संपर्क में है। साथ ही, उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए हर संभव सहायता कर रहे हैं। न्यूयॉर्क के अग्निशमन विभाग के अनुसार, सेंट निकोलस प्लेस अपार्टमेंट बिल्डिंग में लिथियम-आयन बैटरी की वजह से शुक्रवार को भीषण आग लग गई। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, घटना में 17 अन्य घायल हुए हैं। आग से बचने के लिए लोगों ने रस्सी का सहारा लिया।

जानकारी के लिए बता दे,सेंट निकोलस प्लेस अपार्टमेंट बिल्डिंग के निवासियों को अपनी जान बचाने के लिए कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, 18 लोगों को बचाया गया। 12 लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और चार पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। विभाग के प्रमुख जॉन होजेंस ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें कमरे के दरवाजे से बाहर आ रही थीं और सीढ़ी को अवरुद्ध कर रही थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here