Vande Bharat Train : नई वंदे भारत ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड

0
254

तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी रफ्तार से आश्चर्यचकित कर दिया है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने परीक्षण रन के दौरान केवल 52 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ ली। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह रफ्तार पाकर वंदे भारत ने बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नई वंदे भारत की गति पुरानी वंदे भारत ट्रेन से 20 किमी प्रतिघंटा ज्यादा है। इस बात की जानकारी देश के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना समेत हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। ज्ञात हो कि, भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया की माने तो, रेल मंत्री वैष्णव ने ट्रायल रन के परिणामों के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया है। इसने 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 52 सेकंड में पूरी कर ली। जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54.6 सेकंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।

मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, नई वंदे भारत ट्रेन ने स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेनों को भी पीछे छोड़ दिया है। नई वंदे भारत ने टेस्ट रन के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया है। इसकी रफ्तार देख कर सभी चौंक गए। मीडिया की माने तो, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि तीसरी और नई वंदे भारत ट्रेन ने टेस्ट रन के दौरान केवल 52 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल की है। इसने बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। परीक्षण के परिणामों की घोषणा करते हुए वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है।मीडिया सूत्रों की माने तो, नई वंदे भारत ट्रेन में एक वायु शोधन प्रणाली भी है जो 99% प्रभावशीलता के साथ कीटाणुओं और वायरस को मार सकती है। परीक्षण के परिणामों की घोषणा करते हुए वैष्णव ने कहा कि नई ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है जबकि पुरानी वंदे भारत की अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की ही है।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here