मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के दौरान भारत को दुनिया में कम आंका गया लेकिन भारत अन्य देशों की तुलना में अधिक स्वस्थ्य विकास दर के साथ महामारी से उबरा है। यह कहना है भारत के विदेश मंत्री एस जयशकंर का। जयशंकर ने बुधवार को अपनी किताब व्हाई भारत मैटर्स का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2024 में वैश्विक परिदृश्य में उथल-पुथल भरा होगा। लेकिन भारत चुनौतियों से निपटने में राजनीतिक और आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति में है।
जानकारी के लिए बता दें कि, विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी किताब में रामायण का भी जिक्र किया है। उन्होंने भगवान राम-लक्षमण और हनुमान के माध्यम से भारत के उत्थान का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि 2024 काफी अशांत होगा। 2023 के कई मामले 2024 को भी प्रभावित करेंगे। हालांकि, भारत इस साल भी आत्मविश्वास से ओतप्रोत होगा। हमें देखना होगा कि आज हम कहां हैं। हम राजनीतिक रूप से कहां हैं। हम आर्थिक रूप से कहां है। इन सभी पहलुओं पर गौर करेंगे तो समझ आएगा कि हमारी क्षमताएं सभी क्षेत्रों में काफी ज्यादा बढ़ी हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के वक्त की एक घटना है, जिसें मैं कभी नहीं भूलूंगा। जी20 वर्चुअल सम्मेलन के दौरान विश्व बैंक के प्रमुख ने कहा था कि भारत बड़ी समस्या बन सकता है। भारत कोविड से जूझ सकता है। लेकिन आज देखिए हम कहां हैं। महामारी से सफलता पूर्वक उबरने का मुख्य कारण 7.7 प्रतिशत की विकास दर है। कोविड-19 के दौरान भारत को दुनिया में कम आंका गया लेकिन भारत अन्य देशों की तुलना में अधिक स्वस्थ्य विकास दर के साथ महामारी से उबरा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



