मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। गुजरात जायंट्स 7 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है, हालांकि उसका नेट रन रेट -0.271 है। मुंबई इंडियंस 7 मैच खेलकर 3 जीत दर्ज की हैं और 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जहां मुंबई का नेट रन रेट +0.146 है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में मुंबई का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने सभी 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात जायंट्स को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरा बार सामना होगा। पिछले मैच में मुंबई ने गुजरात को 7 विकेट से हराया था।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI :
गुजरात जायंट्स : एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड।
मुंबई इंडियंस : जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



