WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला आज

0
63
WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला आज
Image Source : @wplt20

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतर रही है और उसे अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें इससे पहले 2024 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल जीता था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है। मौजूदा सीजन के लीग स्टेज में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई थीं, जहां एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 विकेट से जीत हासिल की, जबकि दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से बाजी मारी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल।

दिल्ली कैपिटल्स : जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, निकी प्रसाद, अलाना किंग, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here