मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध चार विकेट पर 203 रन बनाए, जो डब्ल्यूपीएल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, बेंगलुरु के सामने ये स्कोर छोटा साबित हुआ और बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। जेमिमा ने 37 गेंद में आठ चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली, जबकि लौरा वोल्वार्ट्स (44 रन, 25 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) और चिनेल हेनरी (नाबाद 35, 15 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंद में 55 रन की तूफानी साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जेमिमा ने वोल्वार्ट्स के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। रॉयल चैलेंजर्स ने पहले तीन ओवर में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें लॉरेन बेल और सयाली सतघरे ने सिर्फ नौ रन दिए, जिससे दिल्ली की प्रारंभिक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और ली को अपने हाथ खोलने के लिए ज्यादा जगह नहीं मिली। हालांकि चौथे ओवर में कैपिटल्स को 20 रन मिले और धीमी शुरुआत के बाद उन्हें बहुत जरूरी मोमेंटम मिला। अरुंधति रेड्डी ने शेफाली का विकेट लेकर आरसीबी की वापसी कराई। वहीं इसके बाद वोल्वार्ट्स ने तेजी से बल्लेबाजी की। जिससे दिल्ली सात ओवर में 72 रन पर एक विकेट पर पहुंच गई। हमवतन नादिन डी क्लर्क ने वोल्वार्ट्स की खतरनाक होती जा रही पारी का अंत किया। दिल्ली ने इस तरह पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बना लिए और आरसीबी को 204 रनों का लक्ष्य दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 9 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने कमाल की बल्लेबाजी की और दोनों ने अर्धशतक लगाया। वोल ने इस मुकाबले में 54 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। कप्तान स्मृति मंधाना ने भी कमाल किया और उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी पारी का नतीजा रहा कि बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। इससे पहले ये टीम 2024 में चैंपियन बनी थी। तो वहीं दिल्ली को लगातार चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उनका एक बार फिर से चैंपियन बनने का सपना टूट गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



