मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम नाइक की शानदार 73 रनों की पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सोमवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल-2026) के मैच में गुजरात जायंट्स को 61 रनों से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। गुजरात की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। गुजरात की टीम लगातार विकेट खोती रही। उसकी तरफ से कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी लेकर नहीं खेल सकी और नतीजा ये रहा कि टीम 100 रनों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी। ये आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत है और इसी के साथ वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की पहली टीम भी बन गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 179 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर झटका लग गया। बेथ मूनी तीन रन बनाकर सयाली सटघरे की गेंद पर आउट हो गईं। इसी ओवर में सयाली ने सोफी डिवाइन की पारी का अंत कर दिया। वह खाता तक नहीं खोल सकीं। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गुजरात ने कनिका आहुजा के रूप में अपना तीसरा विकेट खोया। कनिका को लॉरेन बेल ने आउट किया। गुजरात की ये बल्लेबाज भी खाता नहीं खोल पाईं। पांच रनों पर ही गुजरात ने अपने तीन विकेट खो दिए थे। यहां से अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर ने टीम को संभालने की कोशिश की। ये साझेदारी अच्छी तरह से आगे बढ़ रही थी तभी 34 के कुल स्कोर पर नादिने डीक्लार्क ने अनुष्का को आउट कर दिया। वह 20 गेंदों पर 18 रन ही बना सकीं। राधा यादव ने 48 के कुल स्कोर पर काश्वी गौतम को आउट कर गुजरात को पांचवां झटका दिया। क्लार्क ने जॉर्जिय वारेहम का विकेट लेकर गुजरात का छठा झटका भी दे दिया। यहां से गुजरात की हार तय हो गई थी। विकेटों के गिरते सिलसिले के बीच गार्डनर ने अपने पैर विकेट पर जमा लिए थे। उन्होंने एक छोर संभाले रखते हुए लड़ाई लड़ी। कप्तान ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर गार्डनर भी आउट हो गईं। उन्होंने 43 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। उनके बाद भारती भूलमाली भी श्रेयांका पाटिला का शिकार हो गईं। उन्होंने 14 रनों का ही योगदान दिया। आरसीबी की टीम गुजरात को ऑलआउट नहीं कर पाई। तनुजा कंवर नाबाद 11 और रेणुका सिंह छह रन बनाकर नाबाद रहीं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



