मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 18वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पिछले दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है, हालांकि टीम ने इससे पहले अपने शुरुआती पांचों मैच जीते थे। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है और आज यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत के साथ सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है। वहीं, यूपी वॉरियर्स प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। टीम को बड़ा झटका तब लगा है, जब उसकी टॉप स्कोरर फीबी लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की है, जबकि यूपी वॉरियर्स ने 3 मुकाबलों में बाजी मारी है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल।
यूपी वॉरियर्स : मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, एमी जोन्स, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



