मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने नेट सिवर ब्रंट के नाबाद 65 रनों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए। दिल्ली ने ये टारगेट 19 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 37 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा एक छक्का मारा। उनकी पारी ब्रंट की पारी पर भारी पड़ी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के लिए उसकी शेफाली वर्मा और लिजेल ली की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया। इन दोनों ने पावरप्ले में 57 रन बना जीत की नींव रख दी थी। शेफाली थोड़ा शांत होकर खेल रही थीं और लिजेल ली तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही थीं इस साझेदारी को अपना डेब्यू कर रहीं वैष्णवी ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर तोड़ा। शेफाली ने 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 29 रन बनाए। लिजेल ली अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रही थीं तभी अमनजोत कौर की गेंद पर वह स्टम्प हो गईं। उनका विकेट 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। उन्होंने 28 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। उनके बाद टीम की पूरी उम्मीदें कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और वुलफार्ट से थीं, लेकिन वुलफार्ट 17वें ओर की पहली गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गईं। ब्रंट की गेंद पर रोड्रिग्स ने सामने की तरफ शॉट खेला। ब्रंट ने गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से टकराकर स्टम्प में जा लगी। इस समय वुलफार्ट क्रीज से बाहर थीं। फिर रोड्रिग्स ने अपना अर्धशतक पूरा किया और मारिजाने कैप ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारते हुए टीम को जीत दिलाई। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने इस मैच में टॉस जीता और मुंबई को बैटिंग के लिए बुलाया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एस संजना और हैली मैथ्यूज की जोड़ी तेज गति से रन नहीं बना सकी। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर संजना को नंदनी शर्मा ने आउट कर दिया। वह नौ रन ही बना सकीं। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर हैली मैथ्यूज भी आउट हो गईं। उन्हें मारिजाने कैप ने बोल्ड कर दिया। वह 12 रन बनाने में सफल रहीं। फिर कप्तान हरमनप्रीत और ब्रंट ने टीम को संभाला और 78 रनों की साझेदारी की। 99 के कुल स्कोर पर श्री चरणी ने हरमनप्रीत कौर की पारी का भी अंत कर दिया। वह लॉन्ग ऑन पर हेमिल्टन के हाथों लपकी गईं। कप्तान ने 33 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए। श्री चरणी ने निकोल कैरी को भी अपना शिकार बनाया। वह 12 रन ही बना सकीं। ब्रंट दूसरे छोर से रन बना रही थीं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी पारी के दम पर ही मुंबई 150 के पार जा सकी। ब्रंट ने नाबाद 65 रन बनाए। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 45 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा दो छक्के मारे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



