WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में, एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

0
81
WPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में, एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया
Image Source : @wplt20

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने मंगलवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली ने 169 रन का टारगेट 15.4 ओवर में 33 विकेट पर चेज कर दिया। लौरा वोलवार्ट ने नाबाद 32 रन बनाए। जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने 41 रन की पारी खेली। ओपनर लिजेल ली (43 रन) और शेफाली वर्मा (31 रन) फिफ्टी पार्टनरशिप करके रन चेज को मजबूत शुरुआत दिलाई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे। बेथ मूनी (51 बॉल पर 62 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्जिया वेयरहम 35 रन बनाकर आउट हुईं। दिल्ली से शिनेल हेनरी ने 3 विकेट झटके। नंदनी शर्मा को 2 विकेट मिले। दिल्ली का फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 5 फरवरी को वडोदरा में ही खेला जाएगा। बेंगलुरु ने लीग राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here