Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन ग्‍लोबली हुआ लॉन्‍च

0
122

Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन MWC 2024 से ठीक पहले पेश किया गया है। मीडिया की माने तो, यह स्मार्टफोन Leica ब्रांड कैमरा, 2K OLED डिस्प्ले और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। Xiaomi का यह फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू में पेश किया गया है। कंपनी 25 फरवरी को MWC 2024 में इस फोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार, Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन का 12GB + 256GB वेरिएंट 6,499 RMB (करीब 74,900 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 16GB + 512GB वेरिएंट को 6,999 RMB (करीब 80,700 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट को 7,799 RMB (करीब 89,900 रुपये) में पेश किया गया है। Xiaomi 14 Ultra Titanium मॉडल को कंपनी ने 16GB+1TB के साथ पेश किया गया है। इसे 8,799 RMB (करीब 1,03,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi 14 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Xiaomi 14 Ultra में यूजर्स को 6.73 इंच का बड़ा LTPO AMOLED पैनल दिया गया है। इस पर 1440×3200 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट का सपोर्ट मिलता है। यही नहीं तगड़े एक्सपीरियंस के लिए इसमें 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है।

प्रोसेसर

मोबाइल में जोरदार परफॉर्मेंस के लिए ब्रांड द्वारा क्वॉलकॉम का अब तक का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगा हुआ है। इस प्रोसेसर को लेकर बता दें कि यह चार नैनोमीटर प्रक्रिया पर काम करता है इसमें 3.3GHz की हाईएस्ट क्लॉक स्पीड मिल जाती है।

स्टोरेज

डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में कई ऑप्शन की पेशकश की गई है। जिसमें टॉप मॉडल 16GB तक रैम और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यानी कि यूजर्स को मोबाइल उपयोग करने के दौरान बेहतरीन स्पीड का अनुभव होगा।

बैटरी

फ्लैगशिप मोबाइल Xiaomi 14 Ultra में पावर बैकअप के लिए ब्रांड ने 5300एमएएच की बड़ी बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए 90वॉट फास्ट चार्जिंग, 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। इस तरह की तकनीक से फोन कुछ मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगा।

वेपर चैंबर

हीटिंग इश्यू से बचने के लिए Xiaomi 14 Ultra में कंपनी ने 3x बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर दिया है जिसकी मदद से यूजर्स को फोन में गेमिंग या अन्य ऑपरेशन करते वक्त हीटिंग की समस्या नहीं होगी।

अन्य

अन्य फीचर्स की बात करें तो Xiaomi 14 Ultra सैटेलाइट कम्युनिकेशन, वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल सिम 5G जैसे कई फीचर्स के साथ आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Xiaomi 14 Ultra को कंपनी ने लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 आधारित हाइपरओएस पर बेस्ड रखा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here