अफ्रीकी देश माली में बड़ा सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस; 31 लोगों की मौत की खबर

0
166
अफ्रीकी देश माली में बड़ा सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस; 31 लोगों की मौत की खबर
(सांकेतिक तस्वीर) Image Source : abplive.com

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, माली में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई। यह घटना पश्चिमी शहर के केनीबा में उस समय हुई, जब एक बस नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। इस सड़क हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना को लेकर परिवहन मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार (27 फरवरी) को माली में 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बुर्किना फासो की ओर जा रही एक बस देश दक्षिण-पूर्व स्थित एक पुल से गिर गई। ये हादसा स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे हुआ। इस दुर्घटना का कारण वाहन से ड्राइवर के नियंत्रण हटने को बताया जा रहा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, पश्चिम अफ्रीका में सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, जहां सार्वजनिक परिवहन अक्सर अत्यधिक भरा होता है और खराब तरीके से नियंत्रित होता है। संयुक्त राष्ट्र के 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में यातायात से होने वाली मौतों में से लगभग एक चौथाई मौतें अफ्रीका में होती हैं, हालांकि इस महाद्वीप में दुनिया के वाहन बेड़े का बमुश्किल 2 फीसदी हिस्सा है।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, अफ्रीकी देश माली में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई। यह घटना केनीबा में उस समय हुई, जब एक बस नदी पर बने पुल से नीचे जा गिरी। ये हादसा स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे हुआ। मीडिया की माने तो बस बुर्किना फासो जा रही थी। इस दुर्घटना का कारण वाहन से ड्राइवर के नियंत्रण हटने को बताया जा रहा है। पश्चिमी अफ्रीका में सड़क दुर्घटनाओं में हाल के दिनों में इजाफा हुआ है। माली की खराब सड़कों को बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं का कारण बताया जा रहा है। दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों में से लगभग एक चौथाई दुर्घटनाएं अफ्रीका में होती हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here