पहले हमारा देश डिफेंस का सामान आयात करता था, अब हम निर्यात कर रहे हैं – जेपी नड्डा

0
225

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में नगर परिषद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि, “पांवटा साहिब एक ऐतिहासिक नगरी है। यहां गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन के साढ़े 4 साल बिताए, उनके बड़े साहिबजादे का जन्म भी यहीं हुआ था, यहां से उन्होंने एक लड़ाई भी लड़ी। जहां उन्होंने इतना समय बिताया ऐसे पवित्र स्थान को नमन करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, पहले हमारा देश डिफेंस का सामान आयात करता था, जबकि अब हम निर्यात कर रहे हैं। अब देश का निर्यात 6 गुना बढ़ चुका है। अटल जी के सपनें को साकार करते हुए मोदी जी ने मात्र 6 साल में ही अटल टनल को पूरा किया। आज वह टनल हमारे डिफेंस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा रास्ता बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि, आज भारत बदल गया है। जितना काम किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है, इतना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया है। मोदी सरकार में कृषि बजट 4 गुना बढ़ा है। 2014 में ये मात्र 33 हजार करोड़ रुपये सालाना था, वहीं आज ये बढ़कर 1 लाख 33 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि, विकास की बातें हिम्मत के साथ लोगों के सामने करने की ताकत सिर्फ भाजपा में ही है। कांग्रेस के नेता कभी भी छाती ठोंककर ये नहीं कह सकता कि उन्होंने जनता के लिए काम किए हैं। जो जमीन पर रहकर लोगों की सेवा करता है, वही विकास की बातें कर सकता है। हमें विकसित भारत और विकसित हिमाचल बनाना है। हमें आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, आज जब हम अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं, तो यहां मैं देख रहा हूं कि यहां उपस्थित अधिकतर लोगों की औसत आयु 50 वर्ष है, इसका अर्थ है कि हममे से अधिकांश लोगों को 2047 भी देखना है। इसलिए हमें हाथ पर हाथ धर कर नहीं बैठना है। उन्होंने कहा कि, हमें ये पहचानने की जरूरत है कि सही लोगों के कुर्सी पर आने से क्या फर्क पड़ता है। हिमाचल प्रदेश में सही लोगों को कुर्सी मिलती है, तो प्रदेश टीकाकरण में नंबर एक बनता है। आज हिमाचल में सड़कें बनी हैं, घर-घर में पानी पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि, डबल इंजन सरकार के चलते हिमाचल प्रदेश आज रसोई के धुंए से मुक्त प्रदेश बन गया है। 10,000 किमी से ज्यादा लंबी सड़कें यहां पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। कोविड के दौरान यहां 500 करोड़ रुपये का रिलीफ पैकेज दिया गया गया है।”

News & Image Source : (Twitter) @BJP4India

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here