अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्‍म ‘वेदा’ का पहला पोस्टर आउट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

0
550
Source: @TheJohnAbraham
Source: @TheJohnAbraham

अभिनेता जॉन अब्राहम को आखिरी बार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। जानकारी के अनुसार, अब जॉन फिल्म ‘वेदा’ में नजर आएंगी और इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री शारवरी वाघ के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। वहीं मेकर्स ने ‘वेदा’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें जॉन का खूंखार अवतार देखने को मिला है। सामने आए पोस्टर में शारवरी सहमी हुई नजर आ रही हैं।

जॉन और शारवरी की ‘वेदा’ की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है। यह फिल्म 13 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मीडिया की माने तो, जॉन ने अन्य पोस्टर साझा कर कैप्शन में लिखा, ‘कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार हो जाइए। ‘निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वेदा’ में लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here