अमृतसर के लॉरेंस रोड स्थित बंसल स्वीट्स रेस्टोरेंट पर सुबह-सुबह अचानक आग लग गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना नगर निगम और दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब 4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, स्वीट शॉप की किचन से आग शुरू हुई जो की फैलते ही रेस्टोरेंट में भी पहुंच गई। फायर विभाग के एक कर्मचारी के मुताबिक उन्हें सुबह सुबह सूचना मिली कि लॉरेंस रोड पर आग लगी है जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और कड़ी मशककत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



