अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, अपने पति की गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद लिया निर्णय

0
90
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, अपने पति की गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद लिया निर्णय
Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने यह निर्णय अपने पति अब्राहम विलियम्स की गंभीर बीमारी के चलते लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्राहम को बोन कैंसर की एक बेहद दुर्लभ प्रकार की बीमारी का पता चला है, जिसके बाद गबार्ड ने सार्वजनिक जीवन से फिलहाल दूरी बनाने का फैसला किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह 30 जून से अपने पद से हट जाएंगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजे त्याग पत्र में गबार्ड ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के पद पर कार्य करने के लिए बहुत आभारी हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने तुलसी गबार्ड की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन को उनकी कमी खलेगी। गबार्ड के बाद राष्ट्रीय खुफिया प्रधान उप निदेशक आरोन लुकास कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here