अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया

0
90
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रात में तबाह करने की दी धमकी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया है। उनका यह बयान भारत में अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख जेसन मीक्स को तलब कर हमलों का कड़ा विरोध करने के बाद आया है। ज्ञात हो कि बुधवार को एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उधर, ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर अमरीकी हमलों की निंदा करते हुए इसे क्रूर बताया है। ईरान ने अमेरिका पर वैश्विक शांति और समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जवाबदेही की मांग की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here