मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में ओहियो के टोलेडो में एक लोकप्रिय सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास हुई। यह एक दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम है जो लाइव संगीत प्रस्तुतियों और ऐतिहासिक घरों के भ्रमण के लिए जाना जाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। ओहियो के गवर्नर माइक डेवाइन ने घटना पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि प्रशासन की स्थिति पर कड़ी नजर हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



