अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के लिए मध्य पूर्व में तैनात किए 15 नौसैनिक जहाज़

0
80
अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के लिए मध्य पूर्व में तैनात किए 15 नौसैनिक जहाज़

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के हिस्‍से के रूप में मध्य पूर्व में कम से कम 15 नौसैनिक जहाज़ तैनात किए हैं। इनमें विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और 11 विध्वंसक जहाज़ शामिल हैं। ये जहाज़ वर्तमान में पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं और अभियान में सीधे तौर पर भाग ले सकते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेड़े में त्रिपोली एम्फीबियस रेडी ग्रुप भी शामिल है। इसमें यूएसएस त्रिपोली, यूएसएस न्यू ऑरलियन्स और यूएसएस रशमोर के साथ-साथ अन्य जहाज़ भी हैं। इन जहाज़ों को महत्वपूर्ण ठिकानों तक पहुंचने के लिए स्वेज़ नहर से गुजरना होगा। यह कदम पाकिस्तान में हुई विफल वार्ता के बाद उठाया गया है। इसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव का समाधान नहीं हो पाया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने नाकाबंदी का आदेश देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने चाहिए। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति तक किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, ईरान से समृद्ध यूरेनियम निकालना चाहता है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने के लिए भी तैयार है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here