अमेरिका ने निक स्टीवर्ट को राजनयिक टीम में सलाहकार किया नियुक्त

0
93
अमेरिका ने निक स्टीवर्ट को राजनयिक टीम में सलाहकार किया नियुक्त

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने निक स्टीवर्ट को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए काम कर रही राजनयिक टीम में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की टीम में शामिल निक स्टीवर्ट एक अनुभवी नीति विशेषज्ञ हैं। उन्‍होंने पहले ट्रंप प्रशासन के दौरान विदेश विभाग में ईरान से संबंधित मुद्दों पर काम किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के अधिकारियों के अनुसार जेरेड कुशनर ने निक स्टीवर्ट को ईरान के साथ वार्ता दल में शामिल करने में मदद की। इससे पहले, निक स्टीवर्ट फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज से जुड़े थे। यह संस्था ईरान के प्रति कड़ा रुख अपनाने के लिए जानी जाती है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने अमरीका समर्थित नौ सूत्री शांति योजना के जवाब में एक प्रस्ताव भेजा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here