अमेरिका में एक बार फिर स्कूल के अंदर हुई फायरिंग, 2 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

0
188

अमेरिका में बंदूक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां सेंट लुईस हाई स्कूल में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया है। पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है।

मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार, अमेरिका के सेंट लुइस शहर के एक स्कूल में फायरिंग हुई है। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया की माने तो, स्कूल के छात्रों ने सेंट लुइस पोस्ट-डिस्पैट को बताया कि उनमें से कई ने सुरक्षित रहने के लिए खुद को अपनी क्लास में बंद कर लिया था। विदित हो कि, अमेरिका में स्कूल के अंदर गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं  है। यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here