मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की है। इस आयोजन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप तथा उपराष्ट्रपति जेडी वैंस मौजूद थे। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध को पकड़ लिया गया है। उन्होंने त्वरित और साहसी कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को 30 दिनों के भीतर फिर आयोजित किया जाएगा। खबरों के अनुसार, एक हमलावर ने उस कमरे के बाहर गोलीबारी की जहां राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अधिकारियों ने आसपास की सड़कों को सील कर दिया और पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



