अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना की

0
105
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। प्रधानमंत्री को अपना करीबी मित्र बताते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौता जरूर होगा। यह टिप्‍पणी ऐसे समय में आई जब भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौते को लेकर जारी गतिरोध दूर करने के‍ लिए बातचीत हो रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्‍यापारिक संबंधों में तनाव के बावजूद राष्‍ट्रपति ट्रंप के बयान में सकारात्‍मकता देखने को मिली। संभावित व्‍यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक महत्‍वपूर्ण समझौता होने जा रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here