अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाया

0
70
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इससे, अमेरिका का यूरोप के साथ व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर व्यापार समझौते का पालन न करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने यूरोप की वाहन निर्माता कंपनियों से अमरीका में अपना उत्पादन स्थानांतरित करने का आग्रह किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कदम यूरोपीय संघ और अमेरिका द्वारा ट्रंप के टर्नबेरी गोल्फ कोर्स में हुए समझौते के एक साल से भी कम समय बाद उठाया गया है। इसके अंतर्गत अधिकांश यूरोपीय वस्तुओं पर 15 प्रतिशत शुल्क निर्धारित किया गया था। यूरोपीय आयोग ने कहा कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा है और अमेरिका से स्पष्टीकरण मांग रहा है। आयोग ने कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए अपने विकल्प खुले रखेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here