अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई

0
99
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को इस ऐतिहासिक चुनावी जीत पर शुभकामनाएं दी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 में से 206 सीट जीती हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीट मिलीं। असम में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने में सफल रही। पुद्दुचेरी में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 30 में से 18 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here