महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा अयोध्या का नया एयरपोर्ट

0
153

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या में नए एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम होगा। अभी तक इस एयरपोर्ट को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहा जाता था। इससे एक दिन पहले (27 दिसंबर)  को ही अयोध्या के रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया गया था।

मीडिया की माने तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (30 दिसंबर) को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। टर्मिनल भवन का निर्माण श्रीराम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाता है। अयोध्या हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन विभिन्न सुविधाओं से लैस है जिनमें इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग, वर्षा जल संचयन, फव्वारे के साथ भूनिर्माण, जल उपचार संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here