‘अर्बन नक्सल’ पर बरसे PM मोदी, मैंने पूरा किया पं. नेहरू का काम

0
216

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अर्बन नक्सल पर जमकर बरसे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि, राजनीतिक समर्थन वाले अर्बन नक्सल ने कई सालों तक विकास कार्यों को रोककर रखा। उन्होंने कहा, राजनीतिक समर्थन प्राप्त ‘‘शहरी नक्सलियों व विकास विरोधी तत्वों” ने गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को कई वर्षों तक रोक कर रखा। उनका दावा था कि यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगा। मीडिया की माने तो पीएम मोदी ने कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना देश का विकास संभव नहीं है, किन्तु हमने देखा है कि पर्यावरण मंजूरी के नाम पर देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था।

मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राजनीतिक समर्थन प्राप्त ‘‘अर्बन नक्सलिय और एंटी डेवलेपमेंट एलिमेंट्स” ने गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को कई वर्षों तक यह दावा करते हुए रोके रखा कि यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने गुजरात में नर्मदा जिले के एकता नगर में राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जिस काम की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी उसे मैंने पूरा किया। हालांकि इस देरी के कारण बड़ी धन राशि का नुकसान हुआ है। अब जब बांध बनकर तैयार है, तो आप देख सकते हैं कि उनके दावे कितने खोखले थे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here