अलवर : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के 17 जिलों में 6,453 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का ई-शिलान्यास व ई-लोकार्पण किया

0
78
अलवर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के 17 जिलों में 6,453 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का ई-शिलान्यास व ई-लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अलवर से राजस्थान के 17 जिलों में 6,453 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का ई-शिलान्यास व ई-लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 152 करोड़ रूपए और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के 67 लाख किसानों को 667 करोड़ रूपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, प्रदेश में चार नए जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की घोषणा भी की गई। इन सभी प्रयासों से किसानों को समय पर वित्तीय स्थिरता और शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार युवाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को रोजगार उत्सव के तहत 10,548 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here