अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में भारतीय दिवस परेड में किया भारत का प्रतिनिधित्व

0
232

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन बार-बार भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेता अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में सबसे बड़ी वार्षिक भारतीय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क शहर में वार्षिक भारत दिवस परेड आयोजित की गई, जो कि देश के बाहर सबसे बड़े कार्यक्रम के रूप में हुआ था।

हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो साझा करते हुए इस पल को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया हैं। अभिनेता ने भारत की संस्कृति का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगे के साथ एक सफेद जोधपुरी कैरी किया हुआ था। मीडिया की माने तो, अमेरिका में भारतीय ध्वज पकड़े हुए अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ भारत दिवस परेड का नेतृत्व करते दिखे। अभिनेता के फैंस उनके द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स में तिरंगा फहराने को लेकर बहुत खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

21 अगस्त यानी बीते दिन ही अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा फहराते दिखे और वहीं उन्होंने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान स्ट्रीट पर ही राष्ट्रगान जन गण मन भी हुआ और सभी लोगों का शुक्रिया किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here