मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भूपेन कुमार ने आज गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेन असम में तीन दशक से भी अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। भूपेन कुमार बोरा असम के पूर्ववर्ती बिहपुरिया निर्वाचन-क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



