असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में होगा

0
232
असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में होगा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में किया जाएगा। अब तक दस लाख से ज़्यादा लोगों ने जुबीन को श्रद्धांजलि दी है। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस महान गायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि लोगों की मांग पर ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम दोबारा आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधि अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे। ज़ुबीन गर्ग का पिछले शुक्रवार सिंगापुर में डूबने से निधन हो गया था। ज़ुबीन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्‍तुति देने सिंगापुर गए थे। ज़ुबीन गर्ग 2006 में फ़िल्म गैंगस्टर के गाने “या अली” से बॉलीवुड में सुर्खियों में आए। उन्होंने 40 भाषाओं में 38,000 से ज़्यादा गाने गाए हैं। उनका पहला एल्बम “अनामिका” 1992 में आया था। पूर्वोत्तर राज्यों में वे एक गायक, गीतकार, संगीतकार, फ़िल्म निर्माता और अभिनेता से बढ़कर एक सांस्कृतिक और परोपकारी व्यक्ति के रूप में लोकप्रिय थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here