असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने पार्टी छोड़ी

0
200

गुवाहाटी : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, लेकिन विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी से नेताओं का पलायन जारी है। मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, अब असम में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने असम कांग्रेस के दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रविवार को इस्तीफा दे दिया। मीडिया की माने तो, कमरुल इस्लाम ने एआईसीसी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

मीडिया सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार, कमरुल इस्लाम चौधरी ने अपने त्यागपत्र में लिखा है, ‘पिछले कुछ महीनों के दौरान एपीसीसी के दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व के कारण असम में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान अस्थिरता ने मेरे लिए आईएनसी के सदस्य के रूप में बने रहने का कोई कारण नहीं छोड़ा है।’ राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिए जाने पर भी कमरुल इस्लाम चैधरी ने अपने त्यागपत्र में नाराजगी जताई है। असम प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव कमरुल इस्‍लाम चौधरी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में चौधरी ने राष्‍ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की और स्‍थि‍ति से निपटने में पार्टी की अक्षमता का उल्‍लेख किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here