असम में भाजपा ने गुवाहाटी नगर निगम में शानदार जीत दर्ज की

0
213

असम में भारतीय जनता पार्टी ने गुवाहाटी नगर निगम में शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी असम गण परिषद ने नगर-निगम की 60 सीटों में से 58 सीटों पर कब्जा किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 52 सीट जीती हैं, जबकि असम गण परिषद ने छह सीटों पर सफलता हासिल की है। एक-एक सीट असम जातीय परिषद और आम आदमी पार्टी को मिली है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि नगर-निगम के चुनाव नौ वर्ष के बाद आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here