अहमदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ जी मंदिर की मंगला आरती में हुए शामिल

0
93
अहमदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ जी मंदिर की मंगला आरती में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर की मंगला आरती में शामिल हुए और महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ जी मंदिर की मंगला आरती में सम्मिलित होकर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। भक्ति व आस्था से ओतप्रोत यह क्षण सदैव विशेष अनुभूति देता है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय जगन्नाथ!”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सभी देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जय जगन्नाथ! समस्त देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह पवित्र रथयात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाती है। महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करता हूँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here