आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने आज विजयवाड़ा में श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वरला देवस्थानम (दुर्गम्मा मंदिर) में 216 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। मीडिया की माने तो, कार्यों में अन्न प्रसादम भवनम, एक शानदार कतार कॉम्पलेक्स, एक एक्ट्रा कतार कॉम्पलेक्स और अन्य दूसरी सुविधाएं शामिल हैं। इस दौरान आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के सत्यनारायण, गृह मंत्री तनेती वनिता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, मंदिर के विकास की नींव रखने के अलावा सीएम जगन रेड्डी ने 70 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने 4 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित आठ मंदिरों का भी उद्घाटन किया। बाद में मुख्यमंत्री ने पूजा की, इस दौरान पुजारियों ने उन्हें देवी दुर्गा का चित्र और प्रसाद भेंट किया।
ఇంద్రకీలాద్రిపై రూ.216 కోట్ల విలువైన అభివృద్ధి పనులకు సీఎం శ్రీ వైఎస్ జగన్ నేడు శంకుస్థాపన చేశారు. గతంలో కేటాయించిన రూ.70 కోట్ల నిధులతో పూర్తిచేసిన పలు అభివృద్ధి పనులను సైతం ముఖ్యమంత్రి ప్రారంభించారు. అనంతరం అమ్మవారిని దర్శించుకుని, తీర్థ ప్రసాదాలు స్వీకరించారు.
1/3 pic.twitter.com/gNAb0en2fY— CMO Andhra Pradesh (@AndhraPradeshCM) December 7, 2023
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें