आंध्र प्रदेश: सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्तूर शहरी और विशेष प्रवर्तन ब्यूरो की पुलिस ने कर्नाटक से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में शराब की तस्करी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख 82 हजार रुपए की शराब और 6 लाख रुपए की दूध की गाड़ी जब्त की है।
मीडिया की माने तो, चित्तूर के डीएसपी रमन्ना ने बताया कि, “शनिवार को इरुवरम चेकपोस्ट पर दूध वैन को रोका गया था। यह पाया गया कि वैन दूध के डिब्बे के नीचे शराब की बोतलें छिपाकर ले जा रही थी। आरोपियों की पहचान रमेश, सुरेश और राजेश के रूप में की गई, जो सभी चित्तूर जिले के निवासी हैं।” आरोपियों ने कबूल किया कि वे चित्तूर में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए कर्नाटक से शराब की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आंध्र प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



