आंध्र प्रदेश : विशाखापत्तनम के इंडस अस्पताल में लगी भीषण आग

0
120
Source: @ANI
Source: @ANI

विशाखापत्तनम के इंडस अस्पताल में आज अचानक आग लग गई। हादसा इंडस हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर हुआ है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग पर दी गई। मीडिया की माने तो, सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और अग्निशमन कर्मी, पुलिस और अन्य बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, लगभग 40 मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। कथित तौर पर आग विशाखापत्तनम के जगदंबा सर्कल स्थित अस्पताल की पहली मंजिल से शुरू हुई। पुलिस आयुक्त (सीपी) रविशंकर अय्यनार का कहना है, “विशाखापत्तनम के सिंधु अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास आग लग गई। वहां लगभग 50-70 मरीज थे। हमने उन सभी को बाहर निकाल लिया है। अब वहां कोई नहीं है।” उन्होंने आगे बताया कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here