मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक एआई का उपयोग और ग्लोबल साउथ सहयोग को सुदृढ़ करने के विषय पर आयोजित की गई। इसमें दस देशों – ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका, बेलारूस, नाइजीरिया और वियतनाम – की विज्ञान अकादमियों ने जिम्मेदार और न्यायसंगत एआई विकास पर एक साझा घोषणा को आगे बढ़ाने के लिए भाग लिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



