आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

0
18
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2025 में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज हारी तो उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं कम हो जाएंगी। टीम 7 में से केवल 2 मैच ही जीत सकी है। वहीं, 5 मुकाबलों मे उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हार हुई तो उनकी भी राह कठिन होगी। मुंबई 7 में से 3 मैच जीती है और 4 में उसे हार मिली है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 21 में मुंबई ने जीत दर्ज की है। वहीं, 19 में चेन्नई की टीम ने बाजी मारी है। ऐसे में कह सकते हैं कि मुंबई का पलड़ा चेन्नई के खिलाफ भारी है। दोनों लीग की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों टीमों ने 5-5 खिताब जीते हैं। मुंबई के होम ग्राउंड पर चेन्नई का रिकॉर्ड खराब है। यहां दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें 7 बार मुंबई और 5 बार चेन्नई जीती। मुंबई और चेन्नई की राइवलरी बहुत पुरानी है। दोनों टीमें चार बार लीग के फाइनल में भिड़ी हैं। इसमें तीन बार मुंबई और महज एक बार चेन्नई को जीत मिली। यह लीग के फाइनल में सबसे ज्यादा बार आमने-सामने होने वाली टीमें हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा।

इंपैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here