आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

0
29
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2025 के 63वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में मुबंई ने दिल्ली को 12 रन से हराया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टीम के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 पॉइंट्स हैं। वहीं, मुंबई के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं। मुंबई अगर दिल्ली के खिलाफ मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा। लेकिन, दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी। हेड टु हेड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। अब तक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 20 मुंबई ने जीते जबकि 16 में दिल्ली को जीत मिली। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीम 10 बार खेल चुकी है। इसमे से मुंबई इंडियंस 7 बार और दिल्ली 3 बार जीती हैं।

टीमों की संभावित प्लेइंग 11 :

मुंबई इंडियंस – रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स – फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, दुष्मंथा चमीरा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here