मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह इस सीजन का आखिरी लीग मैच भी है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। कोलकाता 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को पंजाब किंग्स की जीत के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। दिल्ली 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच टाई रहा है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और सौरभ दुबे।
दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और त्रिपुराणा विजय।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



