आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

0
96
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  आईपीएल के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान।

मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here