आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया

0
38

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 ओवर में 180 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। कोलकाता के स्कोर के जवाब में गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 181 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। गुजरात की जीत के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। जोस बटलर ने 25 रनों का योगदान दिया। इस तरह गुजरात ने लगातार तीसरा मुकाबला जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त छलांग लगाई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम को अब तक जीत नसीब नहीं हुई है। 6 मैचों में से 5 में हार का सामना किया है, जबकि पंजाब के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने पर उन्हें सिर्फ एक पॉइंट मिला। पॉइंट्स टेबल में केकेआर फिलहाल सबसे निचले पायदान पर है और इस हार से उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here