आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

0
91
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 42वां लीग मुकाबला गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। आरसीबी की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर्स में 155 रनों का स्कोर बनाने के बाद सिमट गई। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली, इसके अलावा विराट कोहली के बल्ले से 28 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में 28 साल के अरशद खान का कमाल देखने को मिला जो तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे, इसके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान ने जहां 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। सुदर्शन इस मैच में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं इसके बाद शुभमन गिल भी 43 के निजी स्कोर अपना विकेट गंवा बैठे। यहां से जोस बटलर ने रनों की गति को बरकरार रखते हुए 19 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। गुजरात टाइटंस की टीम ने एक समय इस मैच में 111 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर ने छठे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम की जीत को पक्का कर दिया था। होल्डर के बल्ले से इस मैच में 12 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं राहुल तेवतिया ने 27 रनों की नाबाद पारी खेलकर जीटी को जीत दिलाकर वापस लौटे। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए तो वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 2 जबकि सुयश शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here