मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ। दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हुई, जिसमें मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मुंबई की आईपीएल 2026 में यह 7वीं हार है। मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से धूल चटाई और सीजन की चौथी जीत अपने नाम की। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा चेन्नई की इस शानदार जीत के हीरो रहे। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े और नाबाद लौटे। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस की ओर से नमन धीर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। नमन ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, रयान रिकल्टन ने 37 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके। वहीं, नूर अहमद ने 2 बल्लेाबजों का शिकार किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के स्कोर के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत 160 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया। ऋतुराज ने 48 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। वहीं, कार्तिक शर्मा ने भी 39 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा। कार्तिक और गायकवाड़ के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 98 रनों की साझेदारी हुई। कार्तिक ने चौका जड़ते हुए चेन्नई को जीत दिलाई। उन्होंने 40 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 54 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में दोनों बार मुंबई को चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब एक सीजन में मुंबई इंडियंस को चेन्नई के खिलाफ दोनों लीग मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



