मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, IPL 2026 में रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसको सीएसके 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने में उर्विल पटेल ने अहम भूमिका निभाई जिनके बल्ले से 65 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। लखनऊ के खिलाफ मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हुई। लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम को सीएसके के खिलाफ मैच में जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की थी। वहीं इसके बाद अचानक लखनऊ ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए लेकिन शहबाज अहमद ने अंतिम ओवर्स में नाबाद 43 रनों की पारी खेलने के साथ स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। जोश इंग्लिश के बल्ले से इस मैच में 85 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने तीन जबकि अंशुल कंबोज ने दो विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा नूर अहमद एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएसके जब इस मैच में टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्होंने 45 के स्कोर पर अपना पहला विकेट संजू सैमसन के रूप में गंवाया, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे उर्विल पटेल ने ऐसी धुआंधार 65 रनों की पारी खेली जिसके चलते मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा हो गया। सीएसके ने इस मैच में 19.2 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर टारगेट का पीछा कर लिया, जिसके साथ वह खुद को अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनाए रखे हुए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



